प्रणिता तलेसरा को सोशल सर्विस एवं वूमेन एंपावरमेंट पर मिली मानद उपाधि

उदयपुर। विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग द्वारा नई दिल्ली तीन मूर्ति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय के जवाहर ऑडिटोरियम में अणुव्रत समिति उदयपुर की अध्यक्ष श्रीमति प्रणिता तलेसरा को सोशल सर्विस एवं वूमेन एंपावरमेंट पर मानद उपाधि (डॉक्टर) से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि वीर चक्र विजेता कर्नल तेजपाल सिंह, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की मुख्य भूमिका निभानें वाली रश्मि सिंह थी। एलेना टुटेजा एवं राकेश बेदी बॉलीवुड एक्ट्रेस, स्वाति मालीवाल मेंबर ऑफ़ राज्य सभा,डॉ पंकज कुमार सिंह कैबिनेट मिनिस्टर ऑफ़ दिल्ली,
विनय सहस्त्र बुद्धे फॉर्मर एमपी राज्यसभा,महामंडलेश्वर गोपाल गिरी मठ्ठ के समक्ष सम्मानित किया गया।
देश भर के 158 लोगों को अलग-अलग कार्यों के लिए डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया।श्रीमती प्रणेता तलेसरा को इसमें संस्था द्वारा आजीवन सदस्यता दी गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!