आराधना महिला मंच के स्थापना दिवस पर रैली निकाल किया चैत्य वंदन, हुई धार्मिक प्रतियोगिता

उदयपुर, 6 मार्च। आराधना महिला मंच का 19वां स्थापना दिवस सामूहिक रैली एवं धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंच की संरक्षिका उर्मिला भंडारी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज चैत्य परिपाटी के रूप में हुआ, जिसके तहत मंच की 60 सदस्याएं रैली के रूप में कतारबद्ध होकर शहर के विभिन्न 9 मंदिरों में पहुंच पूजा-अर्चना कर चैत्य वंदन किया। इस चैत्य परिपाटी को आराधना भवन से महासभा के मंत्री कुलदीप नाहर, समाजसेवी सतीश कच्छारा, राजेश जावरिया ने शासन ध्वज दिखाकर रवाना किया।
मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रीतू चेलावत ने बताया कि दूसरे दिन जैन धर्म पर आधारित क्विज शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से हुआ। विभिन्न श्वेताम्बर मूर्तिपूजक मंडलों की 12 टीमों ने क्विज में भाग लिया। प्रतियोगिता को उर्मिला भंडारी और डॉ. प्रीतू चेलावत ने तीन राउंड में सम्पादित करवाया। इस प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तरी राउंड, पहेली राउंड और तीर्थंकर व उनकी जीवनी से जुड़े फोटो के आधार पर प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के अध्यक्ष भोपाल सिंह परमार, कुलदीप नाहर, श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र हिरण एवं राजेश जावरिया थे जबकि मंजू सरूपरिया, रेणु बांठिया ने निर्णायक की भूमिका अदा की। क्विज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। शेष सभी 9 प्रतिभागी टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। दोनों दिन के कार्यक्रम का संयोजन निर्मला तलेसरा, मधु मारू, उषा बोल्या, हेमा लोढ़ा और सविता पोरवाल ने किया। प्रतियोगिता का संचालन स्वाति दशरेड़ा ने किया, जबकि धन्यवाद सचिव सविता पोरवाल ने ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मंच की रमा हिरण, साधना बाबेल, हर्षिता पगारिया, अनुसूया जैन, मीना बोल्या, उर्मिला दोशी, वनिता जैन, कल्पना बया, डोली जैन, सुषमा बापना, नीता बापना, प्रिया मेहता, अनिता चावत, पायल, नीतू कुमुद, ममता, मोना, निर्मला, सीमा, स्नेहलता सहित 60 सदस्याओं ने भागीदारी की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!