9 मार्च तक अपलोड करना होगा एक मिनट का वीडियो
-माय भारत पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन
उदयपुर, 5 मार्च। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में जिला स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद-2025“ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
युवाओं के लिए अवसर-
उदयपुर, सलूम्बर और राजसमंद जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के राजकीय व निजी कॉलेज स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इसके लिए “विकसित भारत से आप क्या समझते हैं“ विषय पर एक मिनट का वीडियो बनाकर 9 मार्च तक “माय भारत पोर्टल“ के विकसित भारत युवा संसद के इवेंट पेज पर अपलोड करना होगा। 19 और 20 मार्च को प्रतियोगिता का अगला चरण आयोजित किया जाएगा।
विधानसभा में बोलने का मौका-
एनएसएस प्रभारी और कार्यक्रम की संयोजक डॉ सुनीता आर्य ने बताया कि चयनित 150 प्रतिभागी जिला स्तर पर फिजिकल राउंड में “एक राष्ट्र एक चुनावः विकसित भारत के लिए मार्ग प्रशस्त करना“ विषय पर अपने विचार रखेंगे। 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का मौका मिलेगा, जो विधानसभा में आयोजित होने की संभावना है।
महत्वपूर्ण जानकारी-
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय को जिला स्तgरीय कार्यक्रम के लिए नोडल कॉलेज बनाया गया है।
18 से 25 वर्ष की आयु के किसी भी संकाय और पाठ्यक्रम के नियमित व स्वयंपाठी विद्यार्थी और जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी वे भी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8696163508 और राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय या नेहरू युवा केंद्र उदयपुर में सम्पर्क कर सकते हैं।
उदयपुर में विकसित भारत के लिए युवा शक्ति का सजेगा मंच
