समता युवा संस्थान का बहुआयामी सम्मान समारोह 9 को

विभिन्न वर्गों में चयनित 129 लोगों का होगा बहुमान
उदयपुर, 5 मार्च। समता युवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 9 मार्च रविवार को बहुआयामी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 129 श्रावक-श्राविकाओं का बहुमान किया जाएगा।
संस्थान संरक्षक डॉ. सुभाष कोठारी ने बताया कि बहुआयामी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को अशोका ग्रीन शोभागपुरा में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी बच्छराज लूणावत, सम्मानीय अतिथि अनिता दरड़ा एवं लक्ष्मीलाल गाडोलिया होंगे जबकि अध्यक्षता जीतो के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया करेंगे। आयोजन में समाज की प्रतिभाओं, धर्म आराधकों, तस्वी, दीक्षार्थी परिवार, संघनिष्ठ सम्मान एवं संस्थान सेवा सम्मान से प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को अंतिम रूप देने के लिए संस्थान अध्यक्ष राजेश नाहर, उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, मंत्री सचिन सिंघवी, सहमंत्री नीरज सिंघवी, कोषाध्यक्ष रमेश मारू, संयोजक पुष्पेन्द्र परमार सहित पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें समारोह की रूपरेखा तय कर सभी वर्ग में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। समारोह की सफलता हेतु महिला प्रकोष्ठ की संरक्षिका डॉ. राजकुमारी कोठारी के नेतृत्व में महिला सदस्याएं भी व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!