कैदियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 2 मार्च : कौशल विकास कार्यक्रम के तहत उदयपुर केंद्रीय कारागृह में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हेयर कटिंग एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण 1 मार्च से शुरू हुआ है, जिसमें 30 बंदी भाग ले रहे हैं। लेकसिटी हेयर एंड जेंट्स पार्लर के प्रशिक्षक मदनलाल सैन के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बंदियों को अपराधमुक्त जीवन की प्रेरणा मिलेगी और वे रिहाई के बाद खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना और बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!