राठौड़ करेंगें भाजपा शहर व देहात जिलाध्यक्ष की घोषणा

उदयपुर, 28 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष और शहर जिलाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर मंगलवार को यहां पदाधिकारियों की बैठक हुई। नामों पर चर्चा के बाद बुधवार को वरिष्ठ नेता राजेंद्रसिंह राठौड़ बुधवार को दोनों जिलाध्यक्षों की घोषणा करेंगे। शहर भाजपा के एक मंडल को छोड़ शेष सभी मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। देहात में कई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन शेष रहते जिलाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया कराना भी पार्टी में चर्चा है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर मंगलवार को सुबह पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारी जुटे। यहां निर्वाचन अधिकारी वीरमदेव सिंह से नामांकन प्राप्त कर अध्यक्ष की दावेदारी रखने आगे आए लेकिन उनमें कुछ के सामने प्रस्तावक का संकट आ गया। समर्थन नहीं मिले। शहर भाजपा में 12 में से 11 मंडल अध्यक्ष सोमवार तक घोषित हो चुके हैं जबकि एक मंडल अध्यक्ष निर्वाचन होना शेष है। मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि के हस्ताक्षर होने के बाद रवींद्र श्रीमाली, तख्तसिंह शक्तावत, अलका मूंदड़ा, अतुल चंडालिया, गजपाल सिंह राठौड़, डा. रामकृपा शर्मा, किरण जैन, सिद्धार्थ शर्मा, जगदीश सुथार, खुबीलाल पालीवाल, करण सिंह शक्तावत, नानालाल बया ने आवेदन पेश किए। निर्वाचन अधिकारी वीरमदेव सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और नामों की अंतिम सूची तैयार कर उन पर चर्चा करने के बाद बुधवार को अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी जो वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ करेंगे। इसी तरह बलीचा स्थित पार्टी कार्यालय में देहात भाजपा के अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हुई। देहात भाजपा के 36 मंडलों में से 19 मंडल अध्यक्ष अब तक घोषित हो चुके हैं जबकि शेष में निर्वाचन बाकी है। यहां चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह आसोलिया, भंवरसिंह पंवार, दीपक शर्मा, आकाश वागरेचा, चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र मीणा और डॉ. रामकृपा शर्मा आदि ने पंद्रह आवेदन पेश किए। दोनों ही बैठकों में संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख व पदाधिकारी, पार्टी जनप्रतिनिधि ने हिस्सा लिया। मंडल अध्यक्षों चुने जाने शेष रहते देहात जिलाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर पार्टी में ही चर्चा जोरों पर है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!