डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय में हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 20 जनवरी : डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय में शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे कुलदीप शर्मा ने की। कार्यक्रम में विधि छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया। कुलदीप शर्मा ने बाल विवाह रोकथाम अभियान, संविधान के अनुच्छेद 39(क) के तहत निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन 15100, पॉक्सो कानून, साइबर कानून एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।

लीगल एड डिफेंस काउंसिल की प्रेरणा अवचार और कृष्णा वैष्णव ने भी विद्यार्थियों को पोश मॉड्यूल 2013, एल.एस.यू.एम योजना 2024 एवं एल.एस.यू.सी योजना 2024 के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के संस्थापक एस.एस. सुराणा एवं राजीव सुराणा भी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!