उदयपुर में पुलिस निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 15 जनवरी : जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा पुलिस निरीक्षक (पु.नि.) और उप निरीक्षक (उ.नि.) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक आधार पर किए गए इन तबादलों के तहत 34 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापन स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस निरीक्षक हुकम सिंह को अम्बामाता थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। दिलीप सिंह को गोवर्धनविलास और चंद्रशेखर किलानिया को फतहनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। श्याम सिंह को गोगुंदा थाने का प्रभार सौंपा गया है। प्रतापनगर थाना प्रभारी भरत योगी को हिरणमगरी थाना प्रभारी बनाया गया है। रामनिवास को झाड़ोल से साइबर थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। सबीर खां को अपराध शाखा में सहायक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं भरत सिंह को ऋषभदेव, सुनील शर्मा को डबोक, लीलाराम को नाई, देवेंद्र सिंह को टीडी, राजेंद्र सिंह चारण को प्रताप नगर, शैतान सिंह को पर्यटन पुलिस थाना, रामसिंह मीणा को पानरवा और भंवरलाल मीणा को कुराबड थाने का प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षकों (उ.नि.) के स्थानांतरण:
प्रवीण राजपुरोहित को घासा थाना प्रभारी बनाया गया। राजेश कुमार मीणा को कल्याणपुर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया। देवेन्द्र सिंह देवल को माण्डवा थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया गया। रामावतार को ओगणा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
दिनेश पाटीदार को वल्लभनगर थाना प्रभारी के रूप में पदभार सौंपा गया। सुरेश विश्नोई को खेरोदा थाना प्रभारी बनाया गया। धनपत सिंह को बावलवाड़ा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही रामअवतार को ओगणा, वेलाराम को बाघपुरा, फैलीराम को झाडोल तथा दिनेश पाटीदार को वल्लभनगर थानाधिकारी बनाया गया है।

वहीं कुछ पुलिस अधिकारी भी जो काफी समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें अब विभिन्न थानों में थानाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। जिनमें संजीव स्वामी को घंटाघर थाना प्रभारी, रविंद्र चारण को सुखेर थाना प्रभारी, दलपत सिंह को खैरवाड़ा थाना प्रभारी, मुकेश कुमार मेघवाल को कोटड़ा थाना प्रभारी तथा अशोक कुमार को मावली थाना प्रभारी लगाया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी बिना किसी विलंब के अपने नए पदस्थापन स्थान पर जॉइनिंग देंगे। इस आदेश के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!