दृष्टिबाधित छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियाॅ दे लूई ब्रेल जयंती समारोहपूर्वक मनाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 4 जनवरी। दृष्टिबाधित समुदाय को जीवन रेखा देने वाले तथा ब्रेल लिपि के आविष्कारक महान वैज्ञानिक लुई ब्रेल की 216वीं जयंती के उपलक्ष में समीधा संस्थान उदयपुर एवं राउमावि प्रज्ञाचक्षु अंध विद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों  के साथ प्रभावी उद्बोधन द्वारा विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पीएनबी बैंक मेनेजर कीशन लाल, अति विशिष्ट अतिथि आभा शर्मा, समीधा संस्थान के संस्थापक डॉ० चंद्रगुप्त सिंह चैहान , राहडा फाण्डेशन के संस्थापक अर्चना सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर प्रारंभ किया। प्रारंभ में सामूहिक सरस्वती वंदना से शुरुआत हुई।
प्रज्ञाचक्षु विद्यालय में आयोजित लुई ब्रेल  जयंती कार्यक्रम में  दृष्टिबाधित छात्रों में भरत ,मुकेश जाट, इश्वर मीणा ने भजन व गीत प्रस्तुत किए।
दृष्टिबाधित छात्र देवेंद्र मीणा का आरएएस मुख्य परीक्षा मे उत्तीर्ण होने पर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए  महत्वपूर्ण सुधार व सुझावों का विनिमय हुआ। कार्यक्रम में लालचन्द रावत प्रशान्त शर्मा अली असगर बोहरा,जयश्री, मनीषा लोढ़ा,ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि आभा जी शर्मा ने लुई ब्रेल सीखने का महत्त्व बताते हुए लुई ब्रेल के जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन प्रमिला पगारिया ने किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमिला पगारिया, प्रदीप रवानी अशोक मालवीय दीपक  शर्मा कुंतल जी जोशी गौरव  नागर,यशवंत मंडावरा एडवोकेट अक्षय मेहता एडवोकेट उदय सिंह बाघेला एडवोकेट सूर्य प्रकाश बरांडा, आदि मौजूद रहें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!