आरसीए के एल्सूमिनाई छात्रों का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 नवबंर को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के एल्यूमिनाई छात्रों का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 24 नवबंर को आरसीए परिसर में आयोजित किया जायेगा।
परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि पूर्व छात्र परिषद की कार्यकारिणी की आज आयोजित की गई बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन की विवरणिका का विमोचन परिषद के अध्यक्ष एवं उद्योगपति नरेन्द्रसिंह बारहठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थान कृषि वि.वि. के पूर्व कुलपति डॉ.उमाश्ंाकर शर्मा,परिषद के सचिव डॉ. जगदीश चौधरी,डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा,पूर्व अधिष्ठाता डॉ. वी.एन.जोशी,पूर्व सचिव डॉ. सुरेन्द्र भटनागर,सहायक निदेशक डॉ. डी.पी.सिंह,आदि मौजूद थे।
डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि इस अधिवेशन में देश-विदेश से 500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!