हल्दीघाटी योद्धाज़ ने पिछोला पैंथर्स को 7 विकेट से हराया

उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग, ओम बडलियास मेन ऑफ द मैच
उदयपुर। नॉन प्रोफेशनल्स के लिये चल रही उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग के छठे दिन खेले गए मैच में हल्दीघाटी योद्धाज़ ने पिछोला पैंथर्स को 7 विकेट से हराया।
वंडर सीमेंट्स प्रजेंट्स यूपीएल के आयोजक प्रतीक परिहार ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिछोला पैंथर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाएं । पिछोला पैंथर्स की तरफ से अमन शेखावत ने 41 रन का योगदान दिया । जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हल्दीघाटी योद्धाज़ ने मात्र 18 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। हल्दीघाटी योद्धाज़ की तरफ से ओम बड़लियास ने 42 रन तेजवीर सिंह ने 35 और महेंद्र छापरवाल ने 33 रन की ताबड़तोड़ पानी खेली। ओम बड़लियास को उनकी शानदार पारी के लिए ऑफ़ द मैच घोषित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!