एक शाम शायरी के नाम कार्यक्रम 28 को उदयपुर की डॉ. स्मिता देंगी प्रस्तुति

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 19 सितंबर।  लेकसिटी में एक शाम शायरी के नाम कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 28 सितंबर को शाम 6.45 बजे से अशोक पैलेस में होगा। उदयपुर डेन्टल क्लिनिक सेवाश्रम-भुवाणा की डायरेक्टर एवं ख्यानताम शायर डॉ. स्मिता सिंह एवं लफ्ज़ों की महफिल के साझे में ‘अंदाज-ए-शायराना‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ. स्मिता सिंह दाग़ देहलवी, निदा फ़ाज़ली, बशीर बद्र, साहिर लुधियानवी  के कलाम और कुछ अपनी रचनाओं को शायराना अन्दाज़ में प्रस्तुत करेंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!