उदयपुर, 29 अगस्त। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र की सदस्याओं ने गुरूवार को हरी वेशभूषा पहन कर धरती द्वारा हरीतिमा की चादर ओढ़ने पर प्रकृति का धन्यवाद किया। केन्द्र की अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि वीराओं में परस्पर बोंडिंग बढाने के लिए आयोजित मीटिंग में 30 वीराओं ने भाग लिया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। आरम्भ में सचिव सुमन भंडारी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर वीरा तृप्ति झा ने श्रीकृष्ण की भक्ति स्वरूप भजन प्रस्तुत किया। वीरा वीना धाकड़ ने रेणु बाबेल ने मनोरंजन गेम्स के साथ हाउजी खिलाई। वीरा स्नेहा गांग ने इस माह में जन्म दिन मनाने वाली वीराओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। महावीर इंटरनेशनल के 50वें स्वर्णिम वर्ष में जज्बा वीरा के सिग्नेचर प्रोजेक्ट पौधारोपण के तहत वीरा बिंदु सतीश कोठारी के सौजन्य से आठ फीट की उंचाई वाल रात की रानी, चीकू, अमरूद व अशोक वृक्ष आदि के 11 पौधे विद्या भवन सीनियर सैकंडरी स्कूल के परिसर में वीराओ द्वारा रोपे गए। वीरा कुसुम बोर्दिया, रमा जागेटिया, ललिता बापना, रेणु कोठारी, पुष्पा सिसोदिया, कृष्णकांत व मोहन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
जज्बा वीरा ने किया पौधारोपण
