भगवान मुनिसुव्रत का अनुष्ठान संपन्न

सच्चे दिल से की गयी साधना हमें मोक्ष रूपी मंज़िल के करीब पहुँचातीःसंयमलताश्री
उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में प्रभावशाली भगवान मुनिसुव्रत का अनुष्ठान सानंद संपन्न हुआ।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासती डॉ संयमलता ने कहा सच्चे दिल से की गयी साधना हमें मोक्ष रूपी मंज़िल के करीब पहुँचाती है। श्रमण संघ महिला मंडल का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षा संगीता बोहरा, उपाध्यक्ष विद्या खटवड़, सचिव अंकिता झामड,सहसचिव मीना बागरेचा, कोषाध्यक्ष स्नेहलता चंडालिया तथा कार्यकारिणी, चातुर्मासिक कमेटी, धार्मिक कमेटी, सांस्कृतिक कमेटी का शपथ ग्रहण हुआ। डॉ श्री संयमलता ने सभी कार्यकर्ताओं को मंगल आशीष प्रदान किया। चातुर्मास व्यवस्था समिति 2024 के मार्गदर्शन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!