उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल में देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार वृक्षारोपण हरियालो राजस्थान के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवस्थान विभाग के आयुक्त वासुदेव मालावत ,सहायक आयुक्त जतिन गाँधी व जितेंद्र कोठारी के सानिध्य में स्कूल के बच्चों को पौधे वितरित किये गए।
चेयरपर्सन डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बच्चों को पौधे वितरित करते समय उन्हें पर्यावरण संरक्षण व धरती पर हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया। आम, पीपल ,अशोक ,गुलमोहर , नीम ,जामुन व अन्य पौधो की पहचान व उसके बारे में जानकारी दी गई। पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे के टी गार्ड लगाये गए।
पौधे वितरण कार्यक्रम के बाद निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए माँ का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस रिश्ते की गरिमा को समझते हुए हमें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धरती पर हरियाली बढ़ाने के दृष्टिकोण से वृहद स्तर पर वृक्ष लगाने का संकल्प लेना है। एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसे बचाने का संकल्प लेना है। बच्चों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
नीरजा मोदी में ‘ एक पेड़ माँ के नाम ‘ के तहत बच्चों को बाँटे पौधे
