उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा गुरूवार को शाम साढ़े सात बजे रोटरी बजाज भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
क्लब अध्यक्ष अनिल छाजेड ने बताया कि इस संगोष्ठी में रोटे. डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा निर्मित की जाने वाली 4 फिल्मों की पोस्टर लॉन्चिंग की जायेगी, साथ ही इस अवसर पर आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. मुर्डिया इंदिरा आईवीएफ’ के रूप में अपनी सफलता की यात्रा और अब ’फिल्म निर्माण, वित्तीय क्षेत्र और रियल एस्टेट की ओर यात्रा पर बातचीत करेंगें।
डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा निर्मित की जाने वाली फिल्मों की पोस्टर लॉन्चिंग आज
