इनरव्हील दिवास ने पुलिस को राखी बांध मनाया रक्षा पर्व

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर  इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास ने पुलिसकर्मियों के साथ इस पर्व को मनाया।
प्रेसिडेंट नयना जैन ने बताया कि क्लब की महिलाओं ने फतेहपुरा चौकी पर जाकर  रक्षाबंधन के पूर्व दिवस पर पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर अपने  शहर उदयपुर और पूरे देश की सुरक्षा की कामना की।
कोषाध्यक्ष शशि मेहता ने बताया कि रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो हमें सुरक्षा और सेवा की महत्ता की याद दिलाता है। पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं को धन्यवाद दिया और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होने का आश्वासन दिया। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर महिलाओं और पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो हमें सुरक्षा और सेवा की महत्ता की याद दिलाता है। इस अवसर पर लीना पटेल और सुशी पालीवाल भी मौजूद रहीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!