कुलपति प्रो. सारंगदेवोत कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की ओर प्रस्थान

रवाना होने से पूर्व विद्यापीठ के तीनों परिसरों के कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

उदयपुर 06 अगस्त /  राजस्थान विद्यापीठ के  कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम में एक प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने हेतु आज उदयपुर से रवाना हुए। वे विश्व स्तर के विद्वानों और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और विशेषज्ञता साझा करेंगे।

कैम्ब्रिज में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन अत्याधुनिक तकनीकी और आर्थिक विकास पर चर्चा करने और चुनौतियों का समाधान ज्ञात करने के लिए दुनिया भर के विचारकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सारंगदेवोत की भागीदारी शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान और अकादमिक व शोध उत्कृष्टता का प्रमाण है। विश्वविद्यालय के सामुदायिक कर्तव्यों में उत्कृष्टता के प्रति समर्पण और शिक्षा के प्रति उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मानित व्यक्ति बना दिया है।

कार्यकर्ताओं में उमड़ा उत्साह : विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का शॉल, उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कुल प्रमुख बी.एल. गुर्जर, पीठ स्थवीर डॉ. कौशल नागदा, रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. युवराज सिंह राठौड़, प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. मलय पानेरी, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. जीवन सिंह खरकवाल, डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड़, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. अवनीश नागर, डॉ. हिना खान, सुभाष बोहरा, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. चंद्रेश छतलानी, डॉ. एस.बी. नागर, डॉ. कला मुणेत, डॉ. प्रकाश धाकड़, आशीष नंदवाना, आरिफ, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. लालाराम जाट, नीरू राठौड़, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. गौरव गर्ग, संजीव पुरोहित, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. सुनीता मुर्डिया, डॉ. बबिता रशीद, डॉ. रचना राठौड़, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, जीतेन्द्र सिंह चौहान, उमराव सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने प्रो. सारंगदेवोत का अभिनंदन किया।

यह जानकारी निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने प्रदान की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!