शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक एपीओ
डूंगरपुर,23 जुलाई(ब्यूरो) जिले के आसपुर ब्लाक के रिछा गांव में एक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा स्कूल की छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद भी विभागीय कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी करवा दी वही स्कूल पर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। आसपुर एसडीएम के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को एपीओ कर दिया है।
विभाग को शिकायत लेकीन नही की कारवाई -रिछा गाँव के ग्रामीणों ने बताया की सरकारी स्कूल के संस्कृत विषय का शिक्षक जितेन्द्र मीणा आये दिन शराब पीकर स्कूल में आता है और छात्राओं से छेड़छाड़ करता है। इसके आलावा एक छात्रा को दो दिन पहले शिक्षक जितेन्द्र मीणा ने एक छात्रा को सोश्यल मीडिया पर अश्लील मेसेज भी भेजे। जिसकी शिकायत परिजनों ने स्कूल के संस्था प्रधान से की थी वही संस्था प्रधान ने मामले की सुचना शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की थी। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचे और स्कूल की छुट्टी करवा दी और स्कूल पर ताला जड़ दिया।
एसडीएम की समझाइश खोला स्कूल का ताला -स्कूल पर तालाबंदी की सुचना पर आसपुर एसडीएम व साबला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई के बाद तालाबंदी खोलने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक जितेन्द्र मीणा को एपीओ कर दिया है। वही परिजनों की ओर से साबला थाना पुलिस को रिपोर्ट भी दी है।
राज्यपाल ने वीसी के माध्यम से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संदर्भ में जिला कलक्टर्स की ली बैठक, आजीवन सदस्य बनाने तथा निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश
डूंगरपुर, 23 जुलाई(ब्यूरो)। राजस्थान प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संदर्भ में प्रदेश भर के जिला कलेक्टर तथा जिला स्तरीय शाखा के सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में जिला स्तर पर गठित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की शाखा के आजीवन सदस्य अधिक से अधिक बनाए जाने, जिला स्तर पर कमेटी गठन करने, जिला शाखा हेतु भूमि आवंटन करने, जिला स्तरीय शाखा के सदस्यों तथा कमेटी के साथ बैठकें करने, क्षय रोग उन्मूलन के लिए निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ाने आदि के संदर्भ में निर्देश दिए। इस दौरान डीओआईटी डूंगरपुर में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकर गुप्ता, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी डूंगरपुर के डॉ. दलजीत यादव, सचिव डॉ. गौरव यादव, प्रांतीय सदस्य पदमेश गांधी, अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मालचौकी जीएसएस शराब पीकर मचाया उत्पात, दो तकनीकी कर्मचारी सस्पेंड
डूंगरपुर, 23 जुलाई (ब्यूरो)। डिस्कॉम के झौथरी एईएन ऑफिस के अंर्तगत मालचौकी 33 केवी जीएसएस पर शराब पीकर उत्पात मचाते और लड़ाई-झगड़ा करने पर दो तकनीकी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। डिस्कॉम के डूंगरपुर डिवीजन के एक्सईएन सीएल रोत ने बताया कि मालचौकी 33 केवी जीएसएस पर तकनीकी कर्मचारी गे्रड द्वितीय सोहनलाल पारगी और अरविंद गौड़ शराब के नशे में जीएसएस के कमरों में सोऐ हुए थे।
शराब के नशे में एईएन से गाली गलौच -अन्य तकनीकी कर्मचारी मंगलवार की सुबह मालचौकी जीएसएस पर पहुंचे तो उन्हें देखकर उत्पात मचाने लगे। सुराता फीडर की सप्लाई बंद होने का कारण पूछने पर फीडर इंचार्ज सोहनलाल पारगी ने लड़ाई-झगड़ा शुरू करने के साथ ही जीएसएस पर पड़ा सामान फैकने लगा। इस पर ड्यूटी पर आए तकनीकी कर्मचारियों ने सूचना एईएन झौथरी राजीवसिंह और जेईएन मधुकांता परमार को दी। इस पर जेईएन मधुकांता परमार ने मौके पर जाकर समझाईश का प्रयास किया। इसके बावजूद दोनो लाइनमेन शराब के नशे में गाली-गलौच करते हुए विवाद करने लगे। इसके बाद मधुकांता परमार ने एईएन राजीवसिंह को सूचना दी।
दोनों तकनीक कर्मचारी पुलिस के गई थाने -एईएन ने चौरासी पुलिस थाना को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद दोनों से उत्पाद मचाना जारी रखा। इसके बाद पुलिस दिनों तकनीकी कर्मचारी को पड़ककर थाने ले गई। जहां पर दोपहर तक दोनो अचेत पडे रहे। वही डिस्कॉम की ओर से दोनो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। इस पर अरविंद गौड़ को चिखली सब डिवीजन भेज दिया गया है। वही सोहनलाल पारगी को धम्बोल सब डिवीजन में भेजा गया। दोनों तकनीक कर्मचारियों की आए दिन शिकायतआती रहती थी। रोजाना शराब के नशे जीएसएस पर उत्पाद मचाते थे। लाइन बंद होने पर ग्रामीणों की शिकायत को नजरअंदाज करते थे। वहीं, उनके साथ गली गलोच करते थे।
लगातार मिल रहीं थी शिकायत -वर्जन – लगातार इन दोनों के खिलाफ़ शिकायत मिल रहीं थी। काम के प्रति लापारवाही कर रहे थे। मंगलवार को जब एईएन जीएसएस पर पहुंचे तो दोनों तकनीकी कर्मचारी शराब के नशे थे। इस पर दोनों को सस्पेंड कर दिया है। सीएल रोत, एक्सईएन, डूंगरपुर डिविजन डिस्कॉम
