उदयपुर, 18 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में वर्षावास कर रहे पन्यास प्रवर निरागरत्नविजय जी म.सा. ने गुरूवार को धर्मसभा में कहा कि परोपकार में टाईमिंग को सेट मत करो क्योंकि व्यक्ति के जीवन में समस्याएं समय देखकर नहीं आती, हमें हर पल परोपकार के कार्यों में जुड़ना चाहिए। प्रेम में प्लानिंग को सेट मत करो क्योंकि प्रेम के लिए योजनाएं हो सकती है लेकिन योजनाओं के लिए प्रेम नहीं होता वहीं पीड़ा में काउंटिंग को सेट मत करो, क्योंकि एकमात्र उदासीन भाव से ही पीड़ा को सहन किया जा सकता है क्योंकि काउंटिंग करने से तो पीड़ा बढ़ने ही वाली है। आपने सर्वभावों में समपरिणाम से रहने एवं परम्परा से परम पद प्राप्त करने की प्रेरणा दी। चातुर्मास प्रवक्ता राजेश जवेरिया ने बताया कि पंच परमेष्ठी तप को लेकर श्रावक-श्राविकाओं में जोश का माहौल है। पन्यास प्रवर के दर्शन-वंदन हेतु बाहर से श्रावक-श्राविकाएं का लगातार लेकसिटी में आगमन हो रहा है।
समस्याएं समय देख कर नहीं आती इसलिए परोपकार के कार्यों से जुड़े रहें: निरागरत्नविजय
