लैब विद्यालय की अवधारणा व नवाचारों पर हुई चर्चा
उदयपुर 18 जुलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर के तत्वावधान में जिले के लैब विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं हेड टीचर्स का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण गुरुवार को आयोजित हुआ। डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि संस्थान के टैगोर हॉल में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के लैब विद्यालयों के 40 संस्था प्रधान एवं हेड टीचर्स ने भाग लिया। संस्थान के योजना एवं प्रबंधन प्रभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण के प्रारंभ में प्रभागाध्यक्ष डॉ. मृदुला तिवारी ने लैब विद्यालय की अवधारणा का परिचय प्रस्तुत किया। साथ ही उप प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने भी अपना उदबोधन दिया।
इस अवसर पर लैब विद्यालयों के संस्था प्रधानों से अपने-अपने विद्यालयों से संबंधित नवाचारों पर खुली चर्चा भी आयोजित की गई जिसमें प्रिंसिपल डॉ. अनिल दशोरा, देशपाल सिंह शेखावत ,अनिल गुप्ता, सोना टाक, प्रेमलता कुमावत तथा नीलम कंवर राठौड़ ने अपने सुझाव दिए। इस प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन विजयलक्ष्मी पोरवाल, बीना वैष्णव, खुश्वेंद्र अधिकारी तथा संस्थान के व्याख्याता रियाज अहमद ने एफ एल एन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, जीवन कौशल, स्कूल कॉम्प्लेक्स योजना, सतत विकासात्मक लक्ष्य, निपुण भारत मिशन, पठन कौशल, एनएएस, एबीएल किट, शिक्षण योजना, ई-कंटेंट, जादुई पिटारा, गतिविधि बैंक, वर्कबुक, संदर्भ पुस्तिका, स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम, पीएससी किट तथा आयुष्मान भारत कार्यक्रम आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभाग के सह प्रभारी त्रिभुवन चौबीसा ने भी विचार व्यक्त किए।
संस्थान के शैक्षिक तकनीकी प्रभाग द्वारा कक्षा 6 से 10 पाठ्यपुस्तक आधारित विज्ञान विषयाध्यापकों के प्रायोगिक कार्य का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार 19 जुलाई से डाइट में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में विज्ञान विषय के 40 शिक्षक भाग लेंगे।
संस्था प्रधानों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न
