जज्बा वीरा की सदस्याओं ने किया योग एवं प्राणायाम

उदयपुर, 21 जून। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र द्वारा विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को सहेलियों की बाड़ी में सामूहिक रूप से योग का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी सदस्यों योग एवं प्राणायाम किया। केन्द्र की अध्यक्षा डॉ. हंसा हिंगड़़ ने बताया कि शुक्रवार प्रातः योग प्रशिक्षक सरोज बापना ने केन्द्र की सदस्याओं को योगाभ्यास कराया तथा अनेक यौगिक क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। योगाभ्यास में केन्द्र की सुमन भंडारी, वीना धाकड़, ललिता बापना, किरण जैन, कल्पना भंडारी, देव्यानी शर्मा, आशा कटारिया, अनिता सिंघवी, सपना मेेहता, कुसुम बोर्दिया, रमा जागेटिया, रेण कोठारी, साधना कोठारी, इंदिरा जैन, सरोज बापना, रेखा सरूपरिया, तृप्ति झा, मीना पोखरना सहित 19 सदस्याओं ने योग एवं प्राणायाम किया। कार्यक्रम पश्चात् सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!