दो दिवसीय 22वीं तेनशिनकन नेशनल कराटे चेम्पियनशीप सम्पन्न

शरीर को मजबूत बनाने में खेल की महत्वपूर्ण भूमिकाः दक
उदयपुर। केडीए राजस्थान कराटे एसोसिएशन की ओर से 22 वीं तेनशिनकन नेशनल कराटे चेम्पियनशीप आज न्यू नवरतन कॉम्पलेक्स स्थित चावत स्पोर्ट्स एकेडमी में सम्पन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम दक थे। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों व रेफरी को पुरूस्कार प्रदान किये।
समारोह को संबोधित करते हुए दक ने कहा कि जीवन में बच्चों को आगे आने के अवसर मिलते है। पूर्व में खेल में बच्चों को सुविधायें नगण्य मिलती थी लेकिन आज बहुत सुविधायें मिलती है जिस कारण हर खेल में विदेशों में भारतीय खिलाड़ि़यों का परचम लहरा रहा है। शरीर को मजबूत बनाने के लिये खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिये किसी न किसी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये।
केडीए के राहुल शर्मा व नेशनल कराटे एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेंसई हसरत खान ने  बताया कि दो दिन की इस प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 377 खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपने कौशल का पूरा प्रदर्शन किया।
डिस्टिक्ट कराटे एसोसिएशन के डॉ. विक्रम सहगल ने बताया कि आज सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में राज्य मंत्री दक ने कांता,कूमिते व कराटे प्रतियोगिता के गोल्ड,सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा अनेक राज्यों से आये रेफरी को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह मे ंकुछ खिलाड़ियों ने अतिथियों के समक्ष कांता,कूमिते व जिम्नास्टिक खेल का उम्दा प्रदर्शन कर तालियंा बटोरी। कार्यक्रम का संचालन गज़ाला खान ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!