सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता के तहत रोटरी क्लब उद्यम का प्रोजेक्ट अंकुश शुरू

उदयपुर, 9 जून। रोटरी क्लब उद्यम द्वारा रविवार को सर्वाइकल कैंसर से बचें प्रोजेक्ट के तहत प्रोजेक्ट अंकुश का शुभारम्भ किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पुष्कर चौधरी और सचिव मेखला भौतिक ने बताया कि रोटरी उद्याम द्वारा बच्चों और महिलाओं में कैंसर की पहचान और रोकथाम के बारे में जागरूकता के तहत प्रोजेट अंकुश का शुभारम्भ किया। आयोजित समारोह में क्लब सदस्य एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार विश्नोई ने बच्चियों एवं किशोरों में कैंसर के टीकाकरण के बारे में आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. शीतल कौशिक, सड़क यातायात अधिकारी एन.सी. पारीक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ. शीतल कौशिक ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शीघ्र पहचान और लक्षणों के संबंध में जानकार दी। क्लब प्रवक्ता चेतनपुरी गोस्वामी ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्धेश्य गरीब व पिछड़े बच्चों के लिए अधिक जागरूकता और टीके की उपलब्धता कराना है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों का शब्दों द्वारा सम्मान किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!