विधायक मीणा ने पुष्पांजलि  अर्पित कर किया प्रताप को नमन

उदयपुर 9 जून। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर  पर राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र पहुंचे। विधायक मीणा ने वहां मेवाड़ के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर अन्य प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम तैयारी बैठक  आज
उदयपुर, 9 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक 10 जून को सुबह 11.30 बजे जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!