प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। प्रतापनगर स्थित हैप्पी होम स्कूल में कक्षा 10 व 12 में प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए तथा कक्षा 5 व कक्षा 8 के ए ग्रेड प्राप्त करने वाले कुल 130 विद्यार्थियों को आज आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि हरीश राजानी थे।
इस अवसर पर राजानी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने की शुभकमनायें दी तथा सफलता मिलने पर भी अभिमान से दूर रहने की सलाह दी। विशिष्ठ अतिथि उमेश मनवानी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर डटे रहने के लिये प्रेरित किया। विशिष्ठ अतिथि प्रकाश फुलानी ने विद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं विद्यार्थियों को और अधिक उपलब्घियंा हासिल करनेे के लिये प्रेरित किया।
पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने अपनी माताजी की स्मृति में कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक जगदीश अरोड़़ा ने की। विद्वालय की प्रधानाचार्य सुषमा अरोड़़ा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!