खटीक समाज खोलेगा समाज के बच्चों के लिए नि:शुल्क विद्यालय : चौहान  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
खटीक समाज की समाज जोड़ो यात्रा पहुंची ईण्टाली गांव, समाजजनों ने किया स्वागत
– बैठक में पारिवारिक कलह को समाप्त कर एक परिवार पुन: जोड़ा  

उदयपुर, 30 मई। श्री खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच की समाज जोड़ो यात्रा गुरुवार को फतहनगर कस्बे के समीप ईण्टाली गांव में पहुंची। जहां श्री खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष शंकरलाल चौहान, राष्ट्रीय महासचिव सीपी चौहान, राष्ट्रीय सचिव रतन खिंची, राष्ट्रीय सचिव राजेश बागड़ी, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गोवर्धन पहाडिय़ा, राजस्थान  उपाध्याक्ष मोहन खटीक, महाप्रदेश सचिव बालू राम सासरा दायमा आदि का स्थानीय समाजनों ने गाजों बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पूरी टीम को मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा, माला पहनाकर आतिशबाजी व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। संस्थापक शंकरलाल चौहान ने बताया कि समाज जोड़ो यात्रा के दौरान समाज के हित में कई प्रकार निर्णय लिए गए जिसमें खरताना निवासी रेखा देवी धर्मपत्नी गोवर्धनलाल खटीक के पारिवारिक विवाद को समाप्त कर परिवार को पुन: एक किया गया। साथ बताया कि उदयपुर में जो खटीक समाज का वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रम प्रस्तावित है उसमें समाज के बच्चों के नि:शुल्क 10वीं तक का विद्यालय खोलकर उसमें बच्चों को पढ़ाया जाएगा।   इस अवसर पर गोगुंदा अध्यक्ष शंकरलाल चावला, चित्तौड़ जिलाध्यक्ष पिंटू चंदेसरा, छोटी सादड़ी प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष प्रकाश खटीक, खरताना अध्यक्ष मनोहर खटीक, राजस्थान उदयपुर सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश खटीक, पलाना खुर्द महिला सचिव पुष्पा देवी, प्रदेश सचिव रेखा देवी,  गोवर्धन चावला खरताना एवं मेवालाल, कैलाश, विनोद, ओम खटीक सहित श्री खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच के कार्यकर्ता एवं इटाली ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी का किया विस्तार  
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष पद के लिए छोटी सादड़ी निवासी प्रकाश चंद खटीक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रेखा देवी व पुष्पा देवी को महिला प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।  
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!