डूंगरपुर : आर्ट्स व साइंस में बेटियों ने मारी बाजी, कॉमर्स में बेटे अव्वल

आर्ट्स में 97.43%, साइंस में 98.88 % और कॉमर्स में 97.49 पर्सेंट रहा रिजल्ट 

डूंगरपुर, २०मई(ब्यूरो) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं साइंस व कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट सोमवार दोपहर सवा 12 बजे घोषित कर दिया गया। डूंगरपुर में आर्ट्स में 97.43%, साइंस में 98.88 % और कॉमर्स में 97.49 पर्सेंट रिजल्ट रहा। जिले में आर्ट्स और साइंस में बेटियों ने बाजी मारी, जबकि कॉमर्स में बेटे अव्वल रहे।

12वीं में तीनों विषयों को मिलाकर साढ़े 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। वहीं, डूंगरपुर जिले में तीनों विषयों में 18 हजार 3 स्टूडेंट हैं। इसमें 3162 लड़के और 3805 लड़कियां है। डूंगरपुर को बेटी हियांशी पंड्या ने आर्ट्स में हासिल किए 98.40 अंक के साथ आर्ट्स में टॉप किया है।  साइंस में बॉयज का परिणाम 97.08 प्रतिशत और गर्ल्स का 98.90 प्रतिशत रहा। इसी तरह कॉमर्स में छात्रों का 98.66 प्रतिशत और गर्ल्स का 99.51 प्रतिशत रहा। आट्‌र्स में बॉयज का परिणाम 91.55 प्रतिशत और गर्ल्स का 96.24 प्रतिशत रहा। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। डूंगरपुर जिले में 6967 स्टूडेंट, साइंस में लड़कियां ज्यादा 12वी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में डूंगरपुर जिले में 18 हजार 3 स्टूडेंट है। इसमें सबसे ज्यादा 10 हजार 36 लड़कियां है, जबकि 7967 लड़के है। साइंस में 5637 में से 2413 लड़के और 3224 लड़कियां हैं। वहीं, कॉमर्स में 240 में से 105 लड़के और 135 लड़कियां है। वही आर्ट्स में 12 हजार 126 स्टूडेंट है, जिसमें से सबसे ज्यादा लड़कियां 6677 और लड़के 5449 हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!