आदिवासी संघ का 58वाँ स्थापना दिवस समारोह कल

उदयपुर। राजस्थान आदिवासी संघ का 58 वंा स्थ्कापना दिवस समारोह 22 मई को धुणी माता मन्दिर, भीलुराणा परिसर, हवाई अड्डा, डबोक के पास प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपतसिंह भगोरा ने बताया कि इस आयोजन में समाज के सभी वर्तमान एवं पूर्व मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख प्रधान, सरपंच एवं जन प्रतिनिधि, समाज के शिक्षित प्रबुद्धजन सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्तागण, समाज के मुखिया, चोखला अध्यक्ष, पंच पटेल मेट, कोटवाल, साधुसंतों, विद्यार्थियों तथा विशेषकर समाज की युवा पीढ़ी भाग लेंगी।
इस अवसर पर दलगत राजनैतिक भावनाओं से ऊपर उठकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विचार रखें जायेंगे।
सम्मेलन में आदिवासी समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में फिजुल खर्ची रोकने, समाज में जनजागृति पैदा कर एकरूपता लाने के लिए नियम बनाकर प्रभावी ढंग से नियन्त्रण पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
समाज में बढ़ती आत्महत्याएं हत्याएं, झुठे अपराधिक प्रकरण, जैसे- अपहरण, बलात्कार एवं दहेज पर विचार किया जायेगा। समाज की युवा पीढ़ी दिशाहीन एवं भटकन की स्थिति में है, मान मर्यादा, सामाजिक मूल्यों से विचलित हो गई है जिसके लिये सही दिशा, मार्गदर्शन हेतु विचार आमंत्रित किये जायेंगे। समाज में गिरते शैक्षणिक स्तर को सुधार के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर विचार किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!