उदयपुर। दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 18 से 25 माई तक आयोजित किया जा रहा है सौर्य प्रशिक्षण वर्ग का साध्वी डॉक्टर दिव्या प्रभा जी वह साध्वी निरुपम जी एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री बजरंग जी बागड़ा वह क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजा राम जी दुर्गा वाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका लता जी पडिया के आतिथ्य मैं दीप प्रज्वलन कर भव्य शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन खुशबू जी शुक्ला ने किया साध्वी डॉक्टर दिव्या प्रभा जी ने बताया कि नारी सशक्त है तो समाज और राष्ट्र सशक्त है साथ ही वर्ग में बहनों को संकल्प दिलाया कि इस बात को आत्मसात कर समाज को शिक्षित करें। इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री बजरंग जी बागड़ा ने मेवाड़ के शूरवीरों की गाथा को बताते हुए सभी बहनों को सौभाग्यशाली बताया जो मेवाड़ की इस पावन धरा को अपनी तप स्थली बनाए हुए हैं। चर्चा सत्र के दौरान लता जी पंडिया ने लव जिहाद की जानकारी बहनों को दी और बहनों को विधर्मियों के षडयंत्रों से सुरक्षित रहने की जानकारी दी। चित्तौड़ प्रांत संयोजिका सीमा जी जाट ने बताया कि चित्तौड़ प्रांत के 27 जिलों से 250 बहने दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भीषण गर्मी में प्रशिक्षण लेने पहुंची है। शिविर का मुख्य उद्देश्य बहनों का शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास करना है। जिसमें बहनों को सुबह 4:30 बजे जागरण से रात्रि 10:30 बजे तक उनके सर्वांगीण विकास करना है ताकि बहाने खुद भी सशक्त हो और समाज व राष्ट्र को भी सशक्त बनाएं वह सेवा सुरक्षा संस्कार प्रत्येक बहन में समाहित हो इसी उद्देश्य को लेकर विश्व हिंदू परिषद प्रतिवर्ष दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है।
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी चित्तौड़गढ़ प्रांत 2024 का सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
