खिड़की तोड़कर घुसे चोर- 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार का कैश चोरी

आंगन में सोती रही महिलाएं
डूंगरपुर, 19 मई.  सदर थाना क्षेत्र के गामड़ी देवल गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। घर की 2 महिलाएं बाहर सोती रह गई। वहीं, चोर पीछे से खिड़की की जाली तोड़कर करीब 9 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार कैश चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र के गामड़ी देवल निवासी भूरी और जीवत पाटीदार के पति कुवैत में रोजगार करते हैं। वहीं, शनिवार रात को भूरी और जीवत घर के बाहर आंगन में सोई थी। इस बीच रात को चोर घर के पीछे लगी खिड़की की जाली तोड़कर घर के अंदर घुसे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 8 लाख के 11 तोले के सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण और 10 हजार की नकदी चुराकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब महिलाएं उठी और घर के अंदर गई तो उनके होश उड़ गए। घर में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से गहने और नकदी चोरी हो गए थे। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने सरपंच के साथ थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!