उदयपुर। बहु प्रतिक्षित ज़ाज ड्रम निशुल्क कार्यशाला आज अशोक का पैलेस में शहर के वरिष्ठ संगीतकार, गायक आलोक गुरुकुल के श्री मनमोहन भटनागर के सानिध्य में बेहतरीन स्वरूप में आज संपन्न हुई जिसमें करीब 10 युवाओं ने कार्यशाला का लाभ लिया और कार्यशाला से प्रेरित हो भविष्य में इसी और अग्रसर होने का मानस बनाया।
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रारंभ में मनमोहन भटनागर ने ड्रम बजाने की प्रारंभिक अभ्यास की स्टेप्स को सिखा कर उनमें रिदम को समाहित किया गया उसके पश्चात प्रत्येक युवा को बारी-बारी से ड्रम सेट पर विजय कर बिठाकर ड्रम सेट पर बिठाकर प्रथम बेसिक ताल का अभ्यास कराया गया।
आज के इस कार्यशाला में एक तरफ 11 साल का नन्हा बालक भी था दूसरी और वरिष्ठ नागरिक भी जिन्होंने ड्रम सिखा और प्रैक्टिकल रूप में बजाकर कार्यशाला को फलस्वरूप प्रदान किया।
प्रारंभ में मुकेश माधवानी ने मनमोहन भटनागर का ऊपरना पहना कर स्वागत किया
इस अवसर पर ड्रम सीखने वालों में बालक योजित अमेटा डॉक्टर प्रियंका अमेटा,कुमुदी मोहल्ले, ऋषि मोहल्ले , धोनी दोषी, माधव गुप्ता, देवज बागरेचा, भेरू सिंह और ललित बागरेचा ने ड्रम की बारीकियाँ सीखी।
संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि शीघ्र ही ड्रम की एक और कार्यशाला युवाओं के उत्साह को देखते हुए लगाई जाएगी और अधिक से अधिक युवाओं को ड्रम की बारीकिया श्री मनमोहन भटनागर सिखाएंगे।
