44 सदस्यों का रोटरी एलीट है 440 के बराबरःप्रांतपाल

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के प्रांतपाल डॉ निर्मल कुणावत ने रोटरी क्लब एलीट उदयपुर द्वारा इस वर्ष किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने इस वर्ष लीक से हट कर जिस प्रकार के  सेवा कार्य किए हैं वे अद्वितीय हैं। उन्होंने कहा कि क्लब सदस्यों की ऊर्जा को देखते हुए यह कहना पड़ता है कि 44 सदस्यों वाला क्लब 440 के बराबर काम कर रहा है। डॉ कुणावत रोटरी क्लब एलीट में अपनी आधिकारिक यात्रा के अवसर पर आयोजित क्लब असेंबली को संबोधित रहे थे।
इससेे पूर्व क्लब के अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने वर्ष भर किए गए कार्यों की रिपोर्ट पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के साथ प्रस्तुत की। डिस्ट्रिस्ट सेक्रेटरी दीपक सुखाडिया ने अपने उद्बोधन में क्लब के कार्यों एवं अत्यंत आकर्षक तरीके से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट दोनो की प्रशंसा की। सह प्रांतपाल कमलेश तलेसरा ने भी सभा को संबोधित किया।
क्लब सचिव अजय लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो क्लब सदस्यों सुधीर दूगड़ एवम कमलेश तलेसरा को मेजर डोनर बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही इस वर्ष व गत वर्ष पॉल हैरिस फेलोशिप प्राप्त करने वाले सदस्यों रितेश बांठिया, पंकज पालीवाल, शुभम मारू, संदीप गालुंडिया, अमित टाया, प्रीतम जैन, अंजलि दुबे एवम विकास जैन को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रथम महिला आशा जी कुणावत एवम सह प्रांतपाल सुषमा जी कुमावत भी उपस्थित थीं। मुक्ता श्रीमाली ने प्रांतपाल का परिचय दिया तथा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने ईश वंदना की। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकिता मंत्री एवम प्रियंका चोरड़िया ने किया।-

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!