करीब 6 लाख रूपये मुल्य के सोेने के आभुषण किये बरामद
राजसमंद। राजसमंद पुलिस थाना देलवाडा पर गत दिनांक 29 अप्रेल को प्रार्थीया श्रीमती गंगा बाई पत्नि नारायण लाल जाति डांगी उम्र 44 साल निवासी रंठुजना थाना देलवाडा जिला राजसमन्द ने एक रिपोर्ट पेश की कि मेरी पुत्री पुजा पटेल के बच्ची हुई थी इस कारण पुजा मेरे घर रठुजणा मे ही मेरे साथ रह रही है पुजा के गले का सोने का हार व सोने के बाजुबन्द मेरे पास थे मेने दोनो रकम घर की अलमारी मे रखकर ताला लगा रखा था। आज से करीब 30 दिन पुर्व अलमारी में रकमे देखी थी मगर दिनाक 27.04.2024 को मेने अलमारी खोलकर चेक कि तो दोनो रकमे सोने की नही मिली कानुनी कार्यवाही करावे। वगैरा रिर्पोट प्राप्त होने पर प्रकरण संख्या 39/2024 धारा 3380 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।
गठित टीमः- मनीष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक महोदय राजसमन्द के निर्देशानुसार एंव श्रीमान महेन्द्र कुमार पारीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व श्री दिनेश सुखवाल वृताधिकारी महोदय वृत नाथद्वारा के निर्देशन में थानाधिकारी थाना देलवाडा, मय जाप्ता का चयन कर एक टीम का गठन किया गया।
गिरफ्तारी:-पुलिस टीम द्वारा घटना क्रम के साक्ष्य को जोडते हुए मनोवेज्ञानिक एंव गहनता से परिवार के सदस्यो से पुछताछ की गई तो प्रार्थीया के पुत्र पर पर शंका होने से प्रार्थीया के पुत्र कल्पेश डांगी से मनोवैज्ञानिक तरीके से गहनता से पुछताछ की गई तो अभियुक्त ने स्वयं के घर के अन्दर ही मोका देखकर अलमारी का ताला तोडकर अन्दर रखे सोने के आभुषण चोरी करना स्वीकार किया जिसे गिरफतार कर प्रकरण हाजा में चुराये गये करीब 6 लाख रूपये मुल्य के सारे सोने के आभुषण बरामद कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सट्टे में दिवालिया होने से स्वयं की बहिन के सोने के आभुषण चुराने वाले चोर का पर्दाफाश
