शहर में हुई अनोखी शादी,सोनी परिवार द्वारा आयोजित शादी में लड्डू गोपाल ने भरा मायरा

सैयद हबीब
उदयपुर। एक निजी रिसोर्ट में सूरत गुजरात निवासी रमेश सोनी के पुत्र मयंक सोनी की अनोखी शादी देखने को मिली। जिसमें लड्डू गोपाल ने शादी में मायरा भरा और खास बात यह कि दुल्हे की मां भारती सेानी की सहेली बेंगलोर निवासी रेखा जैन ने भाई के रूप में अपना फर्ज निभाया।
शादी में दुल्हे के साथ रथ में सवार लड्डू गोपाल जब सवार हुए तो सभी के मन हर्षा गये और कुछ की आंखे सजल हो गयी कि लड्डू गोपाल मयारा भरने साथ चल रहे है। शादी में साथ चल रहे बारातियों ने ठाकुर जी के रूप में ल्डडू गोपाल पर पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया और रेखा जैन नामक महिला को भाई के रूप मे ंअपना फर्ज निभाते देखा तो उसी को गर्व की अनुभूति हुई। इस शादी की चर्चा जोरों पर थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!