551 मीटर की पाग पहनाकर मनाएंगे मंशापूर्ण हनुमान का जन्मोत्सव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 19 अप्रैल.  शहर के घंटाघर क्षेत्र में बदनोर की हवेली स्थित ​मंशापूर्ण हनुमान के जन्मोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री मंशापूर्ण मित्र मंडल ने आयोजन के लिए गननं वाजं 56 भोग और अन्य सामग्रियों के एिल गत दिवस भट्टी पूजन किया।
मंडल संरक्षक भूपेश मेहता ने बताया कि भट्टी पूजन के साथ 101 कारीगर बालाजी के लिए छप्पन भोग प्रसाद तैयार करने में जुट गए। हर कारीगर सुबह दूध तलाई में स्नान करने के बाद ही काम पूरा करेगा। सभी 101 कारीगरों को दो जोड़ी कोरे वस्त्र दिए गए हैं, जिनको पहनकर वे काम कर रहे हैं।
मंडल अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ सुबह सवा सात बजे शुरू होगा। अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह छह बजे से रूद्राभिषेक, साढ़े सात बजे पंचामृत अभिषेक के बाद साढ़े दस बजे भव्य पाग महोत्सव के साथ कलश यात्रा का आयोजन होगा। पाग महोत्सव में मंशापूर्ण हनुमान को 551 मीटर की पाग पहनाई जाएगी। कलश यात्रा में हाथी, उंट, घोड़े, बग्गियां, श्रीराम, बालाजी की विभिन्न झांकियां रहेंगी। साथ ही अखाड़ा प्रदर्शन भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से रावजी का हाटा, रंग निवास, भट्टियानी चौहट्टा, जगदीश चौक, घंटाघर, जड़ियों की ओल होकर वापस मंदिर आएगी।
21 हजार लड्डू का भोग लगेगा
मंदिर के पुजारी पवन शर्मा ने बताया कि मंशापूर्ण हनुमान के जन्मोत्सव पर घंटाघर से लेकर गुलाब बाग तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। जन्मोत्सव के दिन हनुमान भक्त की ओर से 21 हजार लड्डू का भोग रामभक्त को अर्पित किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!