उदयपुर, 18 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए शहर के पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में लोकतंत्र एवं जनसहभागिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक डॉ.सुरेन्द्र छंगाणी ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए सभी को मतदान करने एवं आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूक किया। संस्थान की डॉ. पद्मा मील ने भी लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संस्थान के डॉ. सुरेश शर्मा ने भी विचार रखे। अंत में पशुपालन डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने मतदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के पन्नालाल शर्मा, अनुराधा सोनी, विनोद कुमार उपस्थित रहे।
लोकतंत्र एवं जन सहभागिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन
