दिन भर मंदिर में रही भक्तोे की भीड़
उदयपुर 9 अप्रेल / चेत्र नवरात्रा पर गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में माता के मंदिर में प्रातः 09 बजे नौ कन्या का पूजन कर घट स्थापना की गई। पूरे मंदिर परिसर में लाईट लगवाई गई। दिन भर भक्तों की भीड रही। मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि नौ दिनों तक माता जी का भव्य श्रृंगार किया जायेगा। मंदिर में नौ दिनों तक सुबह 09 बजे व सायं 07 बजे आरती की जायेगी।
माता के दरबार में नौ दिवसीय घट स्थापना
