राजस्थान आदिवासी महासभा ने मनाया होली स्नेह मिलन समारोह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर , 8 अप्रेल : राजस्थान आदिवासी महासभा उदयपुर द्वारा हर वर्ष की भाँति होली स्नेह मिलन समारोह महासभा के भवन परिसर सेक्टर 14 में आयोजित हुया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद अर्जुनलाल मीणा थे, विशिष्ट अतिथि जयसमन्द प्रधान  गंगाराम मीणा थे ।अतिथियों में श्री शंकरलाल तावड़, एडवोकेट सतीश मीणा, एडवोकेट दिनेश मीणा थे ।
 समारोह में सर्वप्रथम समाज के सभी सदस्यों का परिचय हुआ । नन्ही बालिकाओं ने होली के विभिन्न गानो पर सोलो एवं ग्रुप डांस करके सभी का मन मोह लिया ।
महासभा के अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा ने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों का स्वागत किया तथा महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। स्नेह मिलन समारोह में सभी पुरुषों एवं महिलाओं ने ढोल एवं कुंडी की थाप पर पारंपरिक ग़ैर कर भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारी डॉ. महेंद्र परमार,  नारायण लाल डामोर,  चंपालाल खराडी, भीमसिंह मीणा,  लोकेश अहारी,  शोभित पाण्डोर,  भीमराज मीणा,  संदीप डामोर , बनवारीलाल बूमबरिया , उँकारलाल ख़ैर एवं महासभा की महिला संयोजक श्रीमती फुलवंती डामोर उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में पधारने के लिए महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राकेश हीरात ने सभी को धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम का संचालन महासभा के महासचिव सी एल परमार , सचिव डॉ. दिनेश ख़राडी एवं सुश्री तनिष्का द्वारा किया गया ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!