प्रतीक, पुनीत और रोहित मेन ऑफ द मैच
मेवाड़ टूरिज़्म कप 2024
उदयपुर, 3 अप्रेल। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के पांचवें दिन आज खेले गए पहले मुकाबले में होटल ट्राइडेंट ने होटल रामी रॉयल को 26 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल ट्राइडेंट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाएं।होटल ट्राइडेंट की ओर से पंकज सिंह ने 32 और कप्तान गौरव चौबीसा ने 24 रनों का योगदान दिया। होटल रामी रॉयल की ओर से आजाद सिंह ने तीन और रोहित नेगी ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में रामी रॉयल की टीम 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कप्तान हरीश कुमार सालवी ने 33 रन और रणछोड़ मीणा ने 30 रन बनाए। होटल ट्राइडेंट की ओर से रोहित रावत ने 3, हरीश और गौरव चौबीसा ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। ट्राइडेंट के रोहित रावत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
इससे पूर्व रात्रि कालीन मैच में रॉयल गाइड ने उदयपुर इवेंट एलाइंस को चार रनों से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल गाइड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाएं। रॉयल गाइड की ओर से कप्तान अर्जुन मीणा ने अर्धशतक लगाते हुए 79 रन और हितेश ने 35 रनों का योगदान दिया। उदयपुर इवेंट एलायंस की ओर से मनीष जैन ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में उदयपुर इवेंट एलायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 179 रन ही बना पाई। उदयपुर इवेंट एलायंस की ओर से फैज़ल खान ने 52 रन और बंटू जोशी ने 31 रनों का योगदान दिया। रॉयल गाइड की ओर से पुनीत श्रीमाली ने चार विकेट हासिल किया। शानदार गेंदबाजी के लिए रॉयल गाइड के पुनीत श्रीमाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज खेले गए दूसरे मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने रॉयल 11 को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल 11 ने निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बनाया। रॉयल 11 की ओर से नरेंद्र सिंह चुंडावत ने 30 रनों का योगदान दिया। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से उदित धाभाई ने दो विकेट हासिल किये। जवाब में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से प्रतीक परिहार ने नाबाद 74 रन और अंशुल बाबेल ने 37 रनों का योगदान दिया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मेवाड़ टूरिज्म क्लब के प्रतीक परिहार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ट्राइडेंट, रॉयल गाइड और मेवाड़ टूरिज़्म ने जीते मैच
