राजपुताना और उदय विलास विजयी

मेवाड़ टूरिज़्म कप 2024
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के चौथे दिन पहले मुकाबले में राजपूताना टूरिज्म क्लब ने लीजेंड्स 11 को 69 रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूताना टूरिज्म क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन का कठिन लक्ष्य रखा। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से हर्षित धाभाई ने सर्वाधिक 73 रन और कप्तान सूरजप्रीत सोनी ने 50 रनों का योगदान दिया। लीजेंड्स 11 की ओर से विजय, निट्स और चिराग ने दो-दो विकेट प्राप्त किये।जवाब में लीजेंड्स 11 निर्धारित ओवरों में मात्र 123 रन ही बना सकी। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से जयराज बांसी ने 4 विकेट लिए। राजपुताना टूरिज्म क्लब के हर्षित धाभाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज खेले गए दी उदय विलास होटल में रामी रॉयल होटल को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामी रॉयल होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाएं। दी उदय विलास की ओर से ईशान और विजय शर्मा ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में दि उदय विलास होटल ने निर्धारित लक्ष्य को 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। उदय विलास होटल की ओर से शिवराज सिंह शक्तावत ने 41 रनों का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए दी उदय विलास के शिवराज सिंह शक्तावत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!