विवेकानन्द नगर की बैठक : शोभायात्रा में रहेगी हर वर्ग की भागीदारी
हर घर होगा भगवा – रविकांत
उदयपुर 28 मार्च / भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ओर से आगामी 09 अप्रेल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष 2081 पर पूरे शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा एवं धर्मसभा को लेकर विवेकानन्द नगर की बैठक विश्वविद्यालय मार्ग स्थित स्टेनवर्ड स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में महंत श्री श्री 1008 श्री किशोरदास महाराज, विभाग प्रचारक आनंद प्रताप सिंह, नगर संघ चालक दीपक गोधा, नववर्ष समाजोत्सव समिति के महानगर संयोजक रविकांत त्रिपाठी, विष्णु शंकर नागदा, विवेकानन्द नगर संयोजक एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा, अध्यक्ष नाना लाल वया, सहसंयोजक महेश भावसार ने धर्मसभा एवं विशाल शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। महानगर संयोजक रविेकांत त्रिपाठी ने बताया कि पूरे शहर के हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए पूरे शहर को 11 भागों में बांटा गया है, हर नगर के संयेाजक, सहसंयोजक व अन्य कार्यकारिणी टीमें बनाई गई है जो इस पूरे कार्यक्रम के अंत तक कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि हर घर भगवा होगा जिसके तहत प्रत्येक परिवार को केसरिया पताका वितरित की जायेगी जो उनके घरो पर लगाई जायेगी साथ ही हर घर के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा झण्डे का चिन्ह् बनाया जायेगा। हर नगर से कलश यात्रा में महिलाअेां की भागीदारी रहेगी जिसके लिए महिला टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक नगर की ओर से झांकिया भी बनाई जायेगी। संयोजक एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा ने बताया कि कार्यसमिति में विवेकानंद नगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, विभिन्न समाजों के समाज अध्यक्ष, युवा, मातृशक्ति, मंदिर पुजारी, साधु-संत, मठों के महंत को जोड़ा गया है। देवड़ा ने बताया कि कलश यात्रा की रेखा चौधरी, डांडिया रास की भावना माली संयोजक बनाया गया। नगर के बस्ती प्रमुख बनाया गया जिसमें लोकेश जोशी – बोहरा गणेश, गणेश पालीवाल – आयड़, राकेश पालीवाल – कालकामाता रोड़, विजय – भुपालपूरा, भानु पालीवाल – केशव नगर, रोशन नाथ – गणेश नगर, चौसर माली को अशोक नगर बस्ती प्रमुख बनाया गया। मीडिया संयोजक के के कुमावत ने बताया कि नववर्ष की समाप्ति तक बैठकों का दौर जारी रहेगा। इसकी सारी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।
