राजसमंद : बस की तलाश में बरामद 71 लाख से अधिक की नकदी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजसमंद जिले में देलवाड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार शाम नाकाबंदी के दौरान एक बस से 71 लाख 80 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को डिटेन किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बरामद नकदी को लेकर उदयपुर आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हैं
देलवाड़ा थानाधिकारी कमलेश सिंह सोलंकी का कहना है कि नेगड़िया टोल नाके के समीप की जा रही नाकाबंदी के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। बताया गया कि बस भीलवाड़ा से अहमदाबाद जा रही थी। निजी ट्रेवल्स कंपनी की बस में रखे सामान और बैग की तलाशी में उक्त नकदी बरामद हुई। उक्त बैग भीलवाड़ा के युवक संजय सैन पुत्र बंशीलाल का बताया जा रहा है। उससे इस नकदी के बारे में पूछा गया तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। बरामद राशि दस लाख रुपए से अधिक होने पर इसकी सूचना उदयपुर स्थित इनकम टैक्स विभाग को दी गई है। बताया गया कि नकदी में शामिल नोट पांच—पांच सौ रुपए की गड्डियों में थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!