डूंगरपुर में खेली गई टमाटरों से होली

उदयपुर। जिले के मेनार गांव में बारूद से खेली जाने वाली अनूठी होली चर्चा में बनी हुई है। वहीं आदिवासी जिले डूंगरपुर के सागवाड़ा में इस साल युवाओं ने टमाटरों से अनूठी होली खेली गई।
यह होली डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा कस्बे के डेंडोरवाड़ा में खेली गई थी। जिसे आम भाषा में टमाटर की राड़ कहा जाता है। जिसमें युवाओं के दो टोलियों ने ढोल तथा कुण्डी की थाप के बीच एक—दूसरे को टमाटर मारकर जश्न मनाया। इस दौरान करीब 400 किलो टमाटरों का उपयोग लिया गया। टमाटरों की खास होली को देखने आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूरस्थ क्षेत्र के लोग भी पहुंचे। सड़क के दोनों ओर बल्लियां बांधी गई और बीच सड़क पर इस खास होली में युवाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। टमाटरों के चलते पूरी सड़क लाल हो गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!