आरके सर्कल से अब सीधे जा सकेंगे अशोका पैलेस 100 फीट रोड

यूडीए ने खुलवाई बाधित 100 फीट सड़क
उदयपुर, 28 मार्च (ब्यूरो): शहर के आरके सर्कल से अब अशोका पैलेस 100 फीट रोड सीधे आ जा सकेंगे। मार्गाधिकार में आ रही बाधा गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की समझाइश के बाद खुद खातेदार ने दूर कर दी। इससे सीधे आरके सर्कल से आयड़ तक आवागमन की दूरी कम हो गई।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार सचिव जितेंद्र ओझा के निर्देशन में मास्टर प्लान की सड़क मार्गाधिकार को खोलने की कार्रवाई की गई। आरके चौराहा से अशोका पैलेस जाने वाली मास्टर प्लान की स्वीकृत 80 फीट सड़क मार्ग में आ रहे एक खेत के स्वामी द्वारा हाईकोर्ट से स्टे ले रखा था। खातेदार से समझाइश की गई। उसके सहमत होने पर गुरुवार को सड़क को खोल दिया गया। यूडीए आयुक्त राहुल जैन, सचिव जितेंद्र ओझा, तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक राजेश मेहता, दुलीचंद शर्मा, प्रताप सिंह राणावत, बाबूलाल तावड़, पटवारी ललित पटेल, होमगार्ड जाब्ता महेश, तरुण, धर्मेन्द्र के दस्ते ने मार्गाधिकार में कृषि भूमि व कच्ची बाउंड्रीवाल निर्माण को हटाया। इससे अब आरके चौराहा से आयड़ तक यातायात सुगम हो गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!