शहर के भूपालपुरा पीएचसी पर टीबी रोग खोज कैम्प आयोजित

उदयपुर, 28 मार्च (ब्यूरो): उदयपुर शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भूपालपुरा पर गुरुवार को सामुदायिक स्तर पर टीबी रोग खोज  कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन व वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से सी 19 आरएम प्रोजेक्ट के तहत संचालित शिविर में अस्पताल में आने वाले रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में खास हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से टीबी मरीजों की खोज करने करने के लिए एक्स-रे किए गए। जिनका परिणाम महज एक मिनट में रोगियों को मिल गया। साथ ही रोगियों का शुगर, हिमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड प्रेशर, वजन,लंबाई, संबंधित जांचें भी की गईं।
शहर प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश शर्मा ने बताया कि शिविर में भूपालपुरा के लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें 43 मरीजों ने चेस्ट एक्स-रे कराए। शिविर में वर्ल्ड विजन इंडिया के जिला समन्वयक कपिल भट्ट, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर भरत मेघवाल और गीता लोहार, रेडियोग्राफर पुष्पकांत त्रिवेदी द्वारा कैंप में चेस्ट एक्सरे किए गए।
इस कैंप में डॉ. कैलाश शर्मा के साथ नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने रोगियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रोगियों को बताया गया कि 2 सप्ताह से अधिक समय तक खांसी टीबी हो सकती है। डॉ.शर्मा एवं टीम ने टीबी रोग के लक्षण संबंधित जानकारी भी रोगियों को दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!