मतदाताओं को जागरूक करने प्रशासन का नवाचार

चार लाख विद्यार्थियों से भरवाएं जाएंगे संकल्प पत्र
उदयपुर, 20 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जारी स्वीप गतिविधियों के तहत सभी विधानसभाओं में विद्यालयों में संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं।
स्वीप प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लगभग चार लाख संकल्प पत्र सभी विधानसभाओं के अधिकारियों को वितरित किए गए हैं  जिन्हें सभी विद्यालयों में भरवाया जाएगा। सभी विधानसभाओं में रंगोली कार्यक्रम, बैनर एवं मतदाता शपथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। राजीविका विभाग के समस्त स्टाफ, शहर के प्रमुख चौराहों, नरेगा की साइट पर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
वहीं 21 मार्च को विश्व पुतली दिवस के उपलक्ष में मार्तंड फाउंडेशन के विलास जानवे द्वारा पुतलियों के माध्यम से वोट डालने का आह्वान किया जाएगा। शहर के चेतक सर्कल स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर में एक बड़ी रंगोली बनाकर 100 से अधिक नागरिकों व कार्मिकों ने मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा, जिला समन्वयक देवीलाल गर्ग, नगर निगम की जिला परियोजना अधिकारी ज्योतिबाला पंवार, हेमंत घारू, मुकेश कुमार कीर ,शहनाज खान आदि उपस्थित थे। हिरण मगरी सेक्टर 4 के पूजा पार्क में स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर में भी स्वीप प्रकोष्ठ की टीम द्वारा मतदान के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत सुंदरा, राजकीय अल्पसंख्यक विद्यालय उदयपुरव मावली के ग्राम पंचायत फलीचड़ा में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!