परिवहन विभाग ने दिखाई सख्ती
डूंगरपुर, 20 मार्च। वाहनों का नियमित एवं बकाया कर वसूलने एमेनस्टी स्कीम में वाहन स्वामियों को लाभान्वित करने एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में जिला परिवहन कार्यालय, डूंगरपुर राजपत्रित अवकाशों के दिन भी खुला रहेगा एवं 5 हजार से अधिक नकद राशि भी कार्यालय में जमा की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी अनिल माथुर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के भार नहीं चुकाने वाले वाहनों में अभी 1.5 प्रतिशत जुर्माना वसूल किया जा रहा है। आगामी दिवसों में डिफाल्टर वाहनों से 2 हजार न्यूनतम पैनेल्टी एवं 5 हजार जुर्माना वसूली की कार्यवाही प्रभावित की जाएगी। भारत एवं यात्री वाहनों के नियमित एवं बकाया कर की वसूली एवं एमनेस्टी योजना प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय उडनदस्तों को निर्देश दिए है कि वाहनों की जांच के लिए 24 घंटे प्रवर्तन कार्य करते हुए सभी वाहनों के कर एवं जुर्माना की वसूली सुनिश्चित करें। बकाया कर जप्त किया गया है। साथ ही विभागीय उडनदस्तों ने मार्च माह में 19 मार्च तक सघन जांचकर 8 हजार 325 वाहनों के चालान बनाकर 247.94 लाख रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। ऑटोरिक्शा एवं स्कूल बसे जो बिना फिटनेस, पीयुसी, बीमा, परमिट चलती है, उनकी भी विशेष जांच की जा रही है एवं जुर्माना वसूल किया जा रहा है। उन्होंने सभी स्कूल संचालक एवं तिपहिया वाहन संचालक बिना जुर्माना समय पर वाहनों के दस्तावेज पूर्ण कर लेवें। अन्यथा सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया जाएगा।
डूंगरपुर : बिना कर चुकाए एवं डिफाल्टर वाहनों पर अब सख्ती कर 205 वाहन जब्त किए
