मुस्कान कल्ब ने मनाया हर्षोल्लास से महिला दिवस ऐवं महाशिवरात्रि पर्व

उदयपुर. वरिष्ठ नागरिकों के लिये समर्पित मुस्कान कल्ब ने हर्षोल्लास से मनाया महिला दिवस ऐवं महाशिवरात्रि पर्व । भक्तिमय कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्कान क्लब के संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने की । कार्यक्रम संचालन कुसुम त्रिपाठी व सुनीता शर्मा ने किया । मंचासीन अतिथि डा. नरेश शर्मा महासचिव , के के त्रिपाठी सांस्कृतिक सचिव, सूरजमल पोरवाल उपाध्यक्ष रहे ।
अपने उद्बोधन मे संरक्षक कौशल्या गट्टानी ने बताया कि मुस्कान क्लब – “यूथ रिविजिटिड “की स्थापना 2003 मे आदरणीय के जी गट्टानी ने कि जिसमे वरिष्ठों के मनोरंजन हेतु सोमवार से शनिवार प्रातः 10 से 5.00 बजे तक ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट मे कार्यक्रम आयोजित होते है जिनमे मनोरंजन , व्याख्यान माला, खेलकूद आदि शामिल है। वर्तमान मे क्लब की सदस्यता 3000 से अधिक है और किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाता । आज महिलाओं के लिये इस विशेष आयोजन मे भक्तिमय प्रस्तुतियों ने माहौल को आंनदमयी बना दिया जिस पर महिलाओं दिल खोल कर नाचते हुए शिव पार्वती विवाहोत्सव मनाया। प्रस्तुतियो मे हरप्रीत मक्कड – भोले बाबा बरात लेके आना, वर्षा मेहता – अमृत शिव वाणी – कल्पतरु, उषा कुमावत- भोले नाथ से निराला, दामोदर सैनी – गोरा जी को भोले का योगी रुप सुहाया है, श्याम सुंदर – रुद्राक्षकठम, सुनीता शर्मा – सत्यम शिवम सुंदरम, नलिनि बंधु – तुझे शंकर कहू या शंभू या कहूं मै डमरू वाला, रजनी जोशी – आये है भोलेनाथ दूल्हा बन के, के के त्रिपाठी – नटराज स्तुति सुत श्रष्ठी तांडव रचियता, अरुण चौबीसा -कव्वाली मैने पर्वत की गुफाओं मे उजाला देखा, राम रघुवीर – मै तो शिव की पुजारन बनूंगी, कुसुम अग्रवाल – भोले तेरे मंदिर उपर बोल रहा कागा, उषा इंटोडिया- कविता – नारी मुक्ति का शंख बजेगा धर के भारत का छद्म वेश, शकुंतला गट्टानी – आसमां से हो रही फूलों की बरसात हो रही
गोरा तेरी शादी भोले से हो रहा, कुसुम त्रिपाठी शिव पंचाक्षर स्रोत, नारायण साहू – शिव की महिमा है अपरंपार, शांति लाल गैडलिया – शिव शंकर महादेव जो है घट घट के वासी, चन्द्र सांखला- शिव है शक्ति शिव है भक्ति
पुरुषोत्तम अजमेरा – पार्वती बोले भोले से ऐसा महल बना देना, सुरेश चन्द्र गोयल – ऊंचे ऊंचे पर्वत, धीरु भाई – आज आयेगे शिव जी, उम्मेद सिंह दुलावत- बार बार कई आवोमारा शिव जी नइ परणाऊ मारी पारवतां, नरेश शर्मा – भोलेनाथ से निराला गोरीनाथ से निराला कोई और नहीं , कांति लाल पूनमिया – सुनते है दया तेरी दिन रात बरसाती है, मधु शर्मा जी – तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो, प्रमोद वर्मा – जरा सामने तो आओ छलिये ,जगजीत सिंह – हे शिव शंकर महादेव मोरी नैय्या पार करो, व लालिमा शर्मा का शिव भजन रहा।
कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से नये मैम्बर प्रो विमल शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हे मुस्कान कल्ब के मीडिया प्रभारी का दायित्व सौपा । जिसे प्रो शर्मा ने सहर्ष स्वीकार कर आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!