-माँजी मंदिर की पवित्रता भग करने वाले दोषियों के विरूध कार्यवाही की मांग
उदयपुर। सनातनी धर्मावलंबियों, आमजन एवं माँजी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति, विश्व हिंदू परिषद,उदयपुर, श्री राम सेना (मेवाड़), हिंदू मित्र संगठन, श्री क्षत्रिय कुमावत समाज नवयुवक, मुकुंदपुरा, चांदपोल उदयपुर एवं अन्य संगठनों द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर उदयपुर को ज्ञापन देकर मांग की गई की कुछ दिनों पूर्व माँजी मंदिर एवं घाट परिसर पर देवस्थान विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार की लापरवाही की वजह से धार्मिक आस्था के केंद्र मंदिर परिसर के पास पर्यटकों को शराब परोसी गयी, जिससे मंदिर अपवित्र हुआ, मंदिर मर्यादा खंडित हुई है, जिसकी वजह से सनातनी हिंदू समाज/धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश है।
पूर्व में भी इसी तरह मंदिर परिसर में लोगों द्वारा धूम्रपान किया जाता रहा है एवं त्योहारों एवं धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर पर लगे झंडा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हटा दिए गए थे जिसकी विभाग को शिकायत की गई थी लेकिन उसे पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
माँजी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति एवं विश्व हिंदू परिषद माँजी मंदिर घाट पर देवस्थान विभाग द्वारा जो ठेकेदार द्वारा दर्शनार्थियों से शुल्क वसूल जा रहा है उसके विरुद्ध निरंतर शिकायत कर्ता रहा है एवं मंदिर परिसर में प्री वेडिंग शुट के नाम पर जो फुहड़ता होती है उसका विरोध करता रहा है।
देवस्थान विभाग से कई बार मांग की गई है कि वहां पर ठेका निरस्त कर मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क आने-जाने के लिए खोला जाए इस पर जिला श्रीमान कलेक्टर महोदय ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
इस दौरान माँजी मंदिर संघर्ष समिति के संयोजक हरीश तिवारी, सह-संयोजक रोहित चौबीसा, सदस्य निर्मल चौबीसा, भारत कुमावत, जय सोनी, कुंदन सलवाडीया, एकलिंग नाथ पुरोहित, केशवकान्त जोशी, दिनेश नेरुका, कुंदन देवड़ा, श्याम सुंदर चौबीसा। विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री अशोक प्रजापत, बजरंग दल संयोजक ललित लोहार, विभाग संयोजक करण सिंह ,मनजीत सिंह, अविनाश कुमावत, आकाश सोनी, अजय सालवी, मनीष पटेल, गीता मानवत, सुषमा शुक्ला, प्रीति,पूजा, महेंद्र , जगदीश सोनी, केशव मोड, लोकेश सेन श्री कुमावत समाज नवयुवक मंडल मुकुन्दपुरा, चाँदपोल, उदयपुर के अध्क्षक एडवोकेट भारत अजमेरा, महामंत्री गोपाल साडीवाल, कोषाध्यक्ष-अनुराग खंडारिया, पवन अजमेरा,
श्री राम सेना के उमेश नागदा, गोपाल, विशाल, प्रदीप अजमेरा,हिन्दू मित्र संगठन, उदयपुर महानगर के पराग वैष्णव, राज माली, धर्मेंद्र।
समाजसेवी – शांतिलाल मेहता, दिनेश चौबीसा, मोहित चौबीसा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
